शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। यह ऑपरेशन पिछले पांच दिनों से लगातार चल रहा था।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। यह ऑपरेशन पिछले पांच दिनों से लगातार चल रहा था।पांच दिन तक चला संयुक्त ऑपरेशन
पुलिस के अनुसार, शोपियां पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (Rashtriya Rifles) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकी को मार गिराया।
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी का शव शोपियां के सैदापोरा इलाके से बरामद किया गया है। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं।
4 जुलाई से जारी थी मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, 4 जुलाई को शोपियां के इलाके में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो लगातार पांच दिनों तक जारी रही।
आतंकी की पहचान की जा रही
पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकी की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह स्थानीय निवासी हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की संभावना को खत्म किया जा सके।
dhananjaykumarroy